बूथ स्तर तक की संगठन संरचना बनाएं और सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें : कर्मवीर सिंह

360° Ek Sandesh Live Politics



Ranchi /Kanke
: भारतीय जनता पार्टी रांची, ग्रामीण की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष धीरज महतो की अध्यक्षता में कांके स्थित राँची हवेली बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। इस विशेष बैठक में रांची ग्रामीण के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी, स्थानीय प्रभारी, 31मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता गण शामिल हुए। इस विशेष बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित हुए और अपने सम्बोधन में कहा कि बूथ स्तर तक की संगठन संरचना बनाएं और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने की बात कही। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। वर्तमान की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का उन्होंने संकल्प दिलवाया। बैठक में संजय सेठ मा सांसद सह केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री ने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारे नायक हैं। बहुत विनम्र भाव से उन्होंने कहा कि सांसद और भारत सरकार में राज्य रक्षा मंत्री भी हमें बूथ अध्यक्षगण और कार्यकतार्ओं की परिश्रम से बने हैं। राज्य में भी भाजपा की सरकार सरकार कार्यकतार्ओं के परिश्रम और संघर्ष से निश्चित बनेगा जिससे राज्य विकास के पथ पर अग्रसर होगा। जिलाध्यक्ष धीरज महतो के द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में विशेष रूप से.क्लस्टर प्रमुख एवं प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया , मनोज महतो वाजपई , प्रदेश उपाध्यक्ष , आरती कुजूर , पूर्व विधायक राम कुमार पहान, सुरेंद्र महतो , जलेंद्र महतो और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।/
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल टाइगर एवं नरेंद्र कुमार ने किया बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की दिशा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही राजेश मुंडा एवं मनोज महतो के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली

Spread the love