ब्रह्माकुमारी घोड़ासहन सेवा केंद्र ने सैनिक बलों को रक्षा सूत्र बांधा

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

ब्रह्माकुमारी घोड़ासहन सेवा केंद्र द्वारा सशस्त्र सीमा बल कैप मे सैनिक बलों को रक्षा सूत्र बांधा गया घोड़ासहन 9 अगस्त अशोक वर्मा घर परिवार से दूर देश की सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के अंदर भी बहनों की याद रहती है और उन्हे भी कलाई पर रक्षा सूत्र की प्रतीक्षा रहती है ।इस भावना को ध्यान में रखते हुए घोड़ा सहन ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की बहन बीके चंदा ने भारत नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच जाकर उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा एवं उनके मंगलमय और सुरक्षित भविष्य की कामना की ।बहनों ने उनका मुख भी मीठा कराया ।बीके चंदा सेवाकेंद्र के सहयोगी भाई के साथ कैपो मे अष्ठमोहान,खडसलवा, जमुनिया, वैधनाथपुर ,भंगहा, झरोखर कैप पहूचकर रक्षा सूत्र बांधा।

Spread the love