बुंडू में किया गया कांग्रेस पंचायत कोर कमेटी का गठन

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

केरेडारी: दिन शनिवार को केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ति पंचायत बुंडू में कांग्रेस पार्टी का पंचायत कोर कमेटी का गठन किया गया। पंचायत के लोगों के साथ आहुत बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता व प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कु. गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। वहीं मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश सचिव सह विधायक सुश्री अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जहां पंचायत क्षेत्र के बुंडू, बटुका, पोखरटोला, रोहनियाटांड़, खपिया, मंडाटांड़, हल्दीकोचा सहित कई गांव टोले के लोग मौजूद रहे।

इस दौरान बुंडू पंचायत का पंचायत अध्यक्ष मोहन करमाली, उपाध्यक्ष राजेश कुमार साहू, सचिव भोला साव, कोषाध्यक्ष राजदीप साव, उपसचिव जलेश्वर महतो, पंचायत के संरक्षक पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो एवं मनेष उरांव, मीडिया प्रभारी जितेंद्र राम, उप संरक्षक शिवन तुरी, राजू तुरी को संगठन मंत्री एवं सावित्री देवी को महिला पंचायत प्रभारी बनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे इंटक सचिव अंकित राज ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के सभी हिस्सों को विकास से जोड़ा जा रहा है। सुदूर वर्ती क्षेत्र में भी सड़क निर्माण, पेयजल हेतु बोरिंग, नाली गली पीसीसी का निर्माण कराया जा रहा है। पंचायत अध्यक्ष मोहन करमाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर वर्ग को उचित सम्मान मिलता है। आगे उन्होंने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर कई चापाकल पंचायत क्षेत्र में लगाने का कार्य किया जा रहा है जो आगामी दिनों में चापाकल बोरिंग कराया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से लोगों का दिल का रिश्ता जुड़ा है। इसी रिश्ते की वजह से क्षेत्र में हर जगह कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है। हर क्षेत्र में विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा विकास की नई पटकथा लिखी जा रही है।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन एवं चापाकलों की सूची तथा रोड, नाली, गली निर्माण समेत इत्यादि मामलों पर चर्चा की गई, कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मुख्य रूप से भोला साव, सुरेंद्र साव, बसंत कुमार, अर्जुन शर्मा, मनोज रविदास, तुलसी महतो, हीरालाल महतो, उमेश कुमार, अनिल कुमार गंझु, मुबारक अंसारी, अरुण कुमार, उपेंद्र कुमार, रोहित कुमार, जितेंद्र राम, संदीप कुमार, सुलेंद्र कुमार महतो, आलोक महतो, संतोष महतो, भुनेश्वर महतो, विजय महतो, फुलदेव यादव, सिकंदर साव, गणेश कुमार साहव, अजय साव, मंजू देवी, चंद्रिका यादव, कमलेश ठाकुर, सुनील गंझू, केदार यादव, अर्जुन यादव, शुभम साव,रामचंद्र उरांव ,वीरेंद्र उरांव, रोशन तिर्की ,सलीम सुरीन, कृष्णा महतो, दिलीप कुमार ,विकास करमाली, कृष्णा तुरी, माइकल तुरी, सुनील कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र राम, राजू राम, संतोष राम सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।