चैंबर ने कलाकारों को किया सम्मानित

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने महिला कलाकारों को सम्मानित किया। पिछले दिनों मेरी आवाज मेरी पहचान की ओर से एक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें स्वर्गीय लता मंगेशकर का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने गानों से सब का दिल जीत लिया। मासूम कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से सबको मंत्र मुक्त कर दिया। कलाकारों से खुश होकर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने स्टेज पर बुलाकर बुके देकर सम्मानित किया। किशोर मंत्री ने कलाकारों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे होनहार और उभरते हुए कलाकारों को चेंबर ऑफ कॉमर्स पूरा सहयोग करेगा। मां सुलोचना शाहदेव, बेटी कृति शाहदेव और बेटा काव्य शाहदेव को सम्मानित किया गया। तीनों एक ही परिवार के हैं।

Spread the love