छोटू खरवार के हत्‍या में शामिल भाकपा माओवादी गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

लातेहार: जिला पुलिस ने भाकपा माओवादियों के रिजनल कमांडर छोटू खरवार के हत्‍या में शामिल माओवादी चंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।
उन्‍होंने बताया कि सूचना मिला था कि भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्‍य मृत्‍युजंय भुईयां , चंद्रदेव सिंह व अन्‍य सदस्‍य मनिका थाना क्षेेत्र के दुंदु-चौकिया व करमाही के पास में अपनी पहचान छुपा कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिये सक्रिय है।  इस सूचना के सत्‍यापन के बाद में एसडीपीओ बरवाडीह के नेतृत्‍व में एक छापामारी टीम बना गया छापामारी टीम ने गुप्‍त तरीके से चिन्हित जगह की घेराबंदी किया गया।
छापामारी में सुकरी नदी के किनारे चंद्रदेव सिंह , पिता लखन सिंह ( कुई, मनिका) को गिरफ्तार कर लिया गया । उसके निशानदेही पर दो फोल्‍ड बट सिलिंग लगा हुआ एके 47 रायइल , चार एके 47 रायलफल का मैगजीन जिनमें क्रमश: 21 , 30 , 15 व 25 ( कुल 91) राउंड जिंदा गोली बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि चंद्रदेव सिंह पर लातेहार थाना में कई मामला दर्ज है वह लाल वारंटी अभियुक्‍त है और वर्षो से फरार चल रहा था। वह लातेहार जिला में विभिन्‍न संदेवक व कंपनियों से लेवी वसूलने का काम करता था।  आगजनी , फायरिंग व हत्‍या करने में काफी माहिर है उस पर लातेहार थाना में कांड सख्‍या 77/2020, 109/2010  व छिपादोहर थाना कांड संख्‍या 27/2024 दर्ज थे लातेहार थाना कांड संख्‍या 77/2010  में चंद्रदेव सिंह पर स्‍थायी वारंट जारी था।
*छापामारी में शामिल पुलिस अधिकारी*
छापामारी में पुअनि‍ सह थाना प्रभारी शशि कुमार , सअनि रणधीर कुमार सिंह , विनोद कुमार यादव , मनोज कुमार दुबे , आरक्षी उदित कुमार , मोहम्द नईम अंसारी , वीरेंद्र कुमार पासवान , कन्‍हाई साव , हितेश कुमार महतो , सुशील कुमार चंपी , अभिजीत कुमार राज , ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे।

Spread the love