गृह मंत्री अमित शाह ने किया शंखनाद, विस चुनाव में बनने जा रही बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार

360° Ek Sandesh Live Politics

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति

1 से 15 सितंबर घर घर संपर्क अभियान चलेगा

सुनिल वर्मा

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को धूर्वा में आयोजित प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति सम्मेलन में झारखंड के 26000 कार्यकतार्ओं और नेताओं को संबोधित करते हुए चुनावी शंखनाद की। 2024 में होने वाले विधानसभा में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। इस दौरान उन्होने जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश भर में यह सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस मौके पर दो प्रस्ताव पारित प्रस्तुत हुए और सर्व सम्मति से पारित हुए।
श्री शाह ने कहा कि मनरेगा घोटाला, सेना की जमीन का घोटाला, खनन घोटाला, शराब घोटाला इस सरकार के कार्यकाल में हुआ है। यह घोटाला और वादाखिलाफी करने वाली सरकार है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से अनुरोध किया कि इस राज्य सरकार की वादाखिलाफी की लिस्ट और भाजपा के विकास कार्यों की सूची लेकर झारखंड के घर-घर में दस्तक देकर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटावें।
श्री शाह ने कहा कि भाजपा ने झारखंड बनाया और भाजपा ने विकास भी किया। हमने विकास के साथ सुरक्षा भी दिया। उन्होेने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को उत्साह बर्धन करते हुए कहा कि मैं आपको भरोसा देने आया हूं कि भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया जिससे आपको सिर झुकाना पड़े। भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है, जिससे आप (भाजपा कार्यकर्ता) जनता के बीच शान से सिर उठा कर जा पाएं। इसके पूर्व श्री शाह ने भगवान बिरसा मुंडा, परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का, बटुकेश्वर दत्त को नमन करते हुए अपना संबोधन प्रारंभ किया। साथ ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को भी उन्होंने प्रणाम किया।

बीजेपी की सरकार बनाने का लें संकल्प : बाबूलाल मरांडी
वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, समस्या एवम समाधान में हमारी भूमिका नामक शीर्षक से तैयार राजनीतिक प्रस्ताव दो को सम्मेलन में सामने रखते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। भ्रष्टाचार में लिप्त इस सरकार को उखाड़ फेकने और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने का संकल्प लें कार्यकर्त्ता।

सोरेन सरकार झारखंड की अस्मिता मिटा रही है: शिवराज
केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दुख और तकलीफ होती है कि झारखंड आज तबाही और बबार्दी की तरफ है। हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, झारखंड अपहरण, बलात्कार और हत्या के मामलों में अव्वल है। जेएमएम-कांग्रेस ने कहां झारखंड को तबाह और बर्बाद करने का काम किया।
तीन महीना बाद पाई पाई का हिसाब लेंग: हिमंत विश्व शरमा
भाजपा के चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ने राज्य में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव, घुसपैठियों के मनोबल पर हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन महीने जितना फिलिस्तीन का झंडा उठाना है उठा लो, जितना गाली देना है दे लो, आगामी तीन महीना बाद झारखंड की भाजपा सरकार पाईं पाई का हिसाब करेगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट से ज्यादा दिन तक राज नही किया जा सकता। कहा की झारखंड का आगामी चुनाव विधायक बनाने के लिए नही बल्कि राज्य की बरबादी से बचाने का चुनाव है। राज्य में परिवर्तन जरूरी है।
झारखंड के शोषक ही बन बैठे हैं शासक: अर्जुन मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि यह विस्तारित कार्यसमिति ऐतिहासिक है। जो झारखंड में परिवर्तन के संकल्प के साथ संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि आज आदिवासी, दलित, महिला, युवा, पिछड़ा सभी वर्ग इस सरकार से परेशान है। कहा कि झारखंड के शोषक ही शासक बन बैठे हैं।