चोरी की टेम्पू खरीदने वाला सहित तीन गिरफ्तार, टेम्पू बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: अरगोडा थाना की पुलिस ने चोरी की टेम्पू के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार जिला बक्सर के सोनबरसा, नवा बाजार ओपी के अरविन्द कुमार यादव,श्ांकर कुमार यादव और शामिल हैं। जब कि चोरी की टेम्पू खरीदने के आरोप में जितेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया हैं।
सात जनवरी को राकेश कुमार शर्मा ग्राम नगरी थाना बेगाबाद, जिला गिरिडीह, वर्तमान में हरमु हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाला निवासी ने अरगोडा थाना में लिखित आवेदन देकर टेम्पू जिसका निबंधन सं०- जेएच11८ 8312 हैं। चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान कांड का उदभेन करते हुये। चोरी की टेम्पू को बिहार से बरामद किया। जिसमें पुलिस ने चोरी की टेम्पू खरीदार सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया हैं। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

Spread the love