मनीष जायसवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live Politics

झारखंड में लुटेरों की है सरकार : लोकनाथ महतो

Eksandesh Desk

बड़कागांव : बड़कागांव थाना रोड स्थित सुबोध जयसवाल के आवास में भाजपा का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं प्रदीप प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया,भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारे लगाए। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता व संचालन भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष आदित्य सोनी ने किया। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि जनता मन बना ली है भाजपा को वोट देना है, जनता ने 400 पार करने का मन बना लिया है। झारखंड में लुटेरों की सरकार है। मंत्रियों के पीए के नौकरों के पास करोड़ों रुपए निकल रहे हैं, तो मंत्रियों का क्या हाल होगा । प्रदीप प्रसाद ने भी भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को जीताने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरी।
मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ प्रभारी राजू साव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, जिला महामंत्री रामपति राम, मुकुटधारी महतो, महामंत्री इंद्र भूषण, पुष्कर अग्रवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर महतो, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, अनिल मिश्रा, नागेश्वर यादव, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस, रामेश्वर महतो, पूनम साहू, बेचन साव, शिव शंकर उर्फ शिबू कुमार, अवध किशोर यादव, जुगेश्वर महतो, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी,धनु प्रसाद निराला, प्रदीप कुमार दांगी, स्वरूप नारायण महतो, लालमणि महतो, कैलाश साहू ,रामचंद्र महतो ,उदय मेहता , पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, सत्यजीत विद्या अलंकार, मनीष पांडेय, सनीत महतो, अजय कुमार सिंह, अनीता देवी ,भागीरथ ठाकुर, रामबली सिंह आदि उपस्थित थे।