चतरा के भोले-भाले मतदातायों को कभी रेल के नाम पर तो कभी स्टील प्लांट के नाम पर ठगा गया: त्रिपाठी

360° Ek Sandesh Live Politics
AJAY RAj
चतरा: महागठबंधन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने भाजपा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफतौर पर कहा की भाजपा सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलती है। भाजपा वैसे अनुभवहीन लोगों को टिकट देने में विश्वास रखती है जो उसका तोता बनकर रहे। जो उसके खिलाफ एक जायज बात भी न बोले वरना उसे फिर पार्टी में सैंटिंग में भेज दिया जाता है। मंडल डैम की बात करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार श्री त्रिपाठी ने आगे कहा की अरबी की लागत से कोयल नदी पर बने मंडल डैम में सिर्फ गेट लगाने के नाम पर 3 सौ करोड़ की निकासी कर ली गई परंतु आज तक न तो कोई गेट लगा और न हीं उसे चालू किया जा सका। जबकि इसकी घोषणा खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बड़े सभा में डाल्टेनगंज हवाई अड्डा पर किए थे। उसके बाद भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब आए तो उन्होंने कहा की मंडल डैम में काम जोर शोर से हो रहा है जल्द ही लोगों को पानी मिलेगा। जब सचाई दिखाने के लिए मैं खुद डाल्टेनगंज से पत्रकारों के एक जत्थे को लेकर मंडल पहुंचा तो सभी यह देख दंग रह गए की एक सिंगल पूटस की झाड़ी भी नही साफ की गई थी और डैम वैसे हीं अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ये है भाजपा का सच जिसे लोगों को समझना होगा। चतरा को पहले 10 साल लूटा गया और फिर सिर्फ एक चेहरा बदल कर आपके सामने खड़ा कर दिया गया है। क्या जिस राज्य का संसाधन से भरपूर जिला चतरा की स्थिति बद से बदतर हुई है नौजवानों को रोजगार नही मिला इसका जवाब भाजपा के पास है क्या? सिर्फ चतरा के भोले भाले मतदातायों को ठगा गया है कभी रेल के नाम पर तो कभी स्टील प्लांट के नाम पर। आज भाजपा इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के नाम पर अकूत चंदा इकट्ठा कर रही है। कभी मनमोहन सरकार के समय भाजपा का लाल क्रांति (मांस का कारोबार) की सरकार बोल कर ताना मारती थी आज वही सरकार गाय मांस का एक बड़े कारोबारी इकाई से सौ करोड़ का इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के मार्फत चंदा ग्रहण कर रही है यही है भाजपा का चेहरा और चरित्र। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने महा गठबंधन के सभी दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुझ पर जो विश्वास उन्होंने किया है उसपर हीं नही बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास पर बिल्कुल खरा उतरूंगा। महागठबंधन की सरकार बनती है तो निश्चितरूप से स्थानीय लोगों को एनटीपीसी, आम्रपाली जैसी परियोजनाओं में नियम संगत 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिलायूंगा।
मौके पर जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, समाजसेवी भोला प्रसाद, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष मोती पासवान, प्रखंड राजद अध्यक्ष खेड़ू यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रकीबुल इमाम, कांग्रेस नेता प्रमिल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Spread the love