दामोदर नदी में आयोजित प्रजापति समाज के वार्षिक मिलन समारोह

360° Ek Sandesh Live Entertainment

Eksandeshlive Desk

पिपरवार : प्रजापति युवा संगठन की मेजबानी में प्रजापति समाज के द्वारा वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिकेंदर प्रजापति और संचालन अजय प्रजापति ने किया। इस वार्षिक मिलन समारोह के दौरान प्रजापति समाज में फैली सामाजिक कुरीति को दूर करने, शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने, संगठन को मजबूत करने, समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोग को मदद करने, दहेज प्रथा को दूर करने समेत अन्य बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समाज में फैली सामाजिक कुरीति को दूर करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद समाज के सभी लोगों ने एक साथ दामोदर नदी में बैठकर वनभोज में तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रजापति युवा संगठन का अध्यक्ष सिकेन्दर प्रजापति, सचिव अजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति, हेमराज प्रजापति, खजांची प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, उमेश प्रजापति, प्रेम प्रजापति,छोटू प्रजापति, सुगन प्रजापति, सुखदेव प्रजापति, महेन्द्रप्रजापति,संतोष प्रजापति, अरुण प्रजापति,अजित प्रजापति, सरिता देवी, पुनम देवी, सावित्री देवी, सीता देवी समेत पूरे प्रजापति समाज के लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में रोहण गंझू शामिल हुए।

Spread the love