डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

360° Crime Ek Sandesh Live

Mustafa Ansasi

रांची : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल केन्दुआ टोला मेसरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। कहा कि विद्यार्थियों का जीवन संवारने वाले शिक्षक अपना पूरा सामर्थ्य लगा देते हैं,तब जाकर विद्यार्थी विद्वान कहलाता है। उन्होंने शिक्षकों से देश प्रेम की भावना के साथ शिक्षा देने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक ने अपने मद से एक पुस्तकालय व पांच कंप्यूटर देने की घोषणा की। वहीं विशिष्ट अतिथि कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने अपने मद से एक रंगमंच शेड बनवाने की घोषणा की। इनके अलावे जीप सदस्य संजय कुमार महतो,प्रमुख सोमनाथ मुंडा,पूर्व प्रमुख प्रेमचन्द महतो,मेसरा मुखिया सुशीला देवी,नेवरी पंसस मदन महतो,मेसरा पंसस सूरज प्रकाश महतो,प्रेम चन्द महतो इंटर कॉलेज प्राचार्य उमेश यादव,प्रेम चन्द महतो उच्च विद्यालय प्राचार्य उपेन्द्र प्रसाद ने भी अपनी बातों को रखा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नाटक व फिल्मी एवं नागपुरी गीतों पर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के प्राचार्य डॉ० प्रभा रानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल ओढ़कर व बुके देकर किया। उन्होंने विद्यालय के एक वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वहीं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुई। मौके पर मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष मनरखन महतो,देवचंद मुंडा,मोतीलाल महतो, विजय खन्ना,डॉ महेश सिंह,रामकिशोर महतो,बबलू अंसारी,संदीप कुमार आदि अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love