देश के 80 करोड़ लोगों को पांच साल तक मिलेगा मुफ्त राशन : प्रधानमंत्री

Politics States

Eksandesh Live
रतलाम : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कहा कि भाजपा के प्रति मध्य प्रदेश में अटूट विश्वास रहा है। आज यह विश्वास और अधिक हो गया है जब भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने भारत को विश्व का पांचवां आर्थिक दृष्टि से शक्तिशाली देश बना दिया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा समाप्त हो रही है। इसे पुन: पांच वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा ताकि गरीब तबके के लोग अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। गरीबों को जो गारंटी मोदी देता है उसे वह पूरा भी करता है। इसलिए डबल इंजन की सरकार देश व समाज की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश में फिर से दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं, यही सभी से आग्रह है।
मोदी ने भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिसंबर को हमें विजय दिवस मनाना है। मध्य प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है। जनता भाजपा के समर्थन में है। दिल्ली में बैठकर लोग हिसाब-किताब कर रहे हैं। वह गणित गड़बड़ा जाएगा। भाजपा को दो तिहाई बहुमत से भी अधिक सीटें मध्य प्रदेश में मिलेंगी।

Spread the love