sunil
रांची: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि स्वर्णिम भारत एक्सपो जैसे आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को नए विचारों, तकनीकी नवाचार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करते हैं। यह देखकर संतोष होता है कि देश के विभिन्न संस्थान, उद्योग और स्टार्टअप्स एक मंच पर आकर विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि आने वाला भारत आत्मनिर्भर, सक्षम और नवाचार-प्रधान होगा। परिचित फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का दूसरा दिन राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति से ऐतिहासिक बन गया। रांची स्थित आयोजन स्थल पर नवाचार, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की दिशा में प्रेरणादायी साबित हुआ। आज के दिन के मुख्य आकर्षण सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की उपस्थिति रही। उन्होंने प्रतिभागियों और आगंतुकों से संवाद किया और आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने पर बल दिया। दूसरे दिन के समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हुए सासंद दीपक प्रकाश,सांसद प्रदीप कुमार वर्मा,डॉ. रविन्द्र राय कार्यकारी अध्यक्ष। इन अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, प्रतिभागियों से संवाद किया और भारत की प्रगति की दिशा में योगदान की सराहना की।
दूसरे दिन का विशेष आकर्षण यह रहा कि हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएँ एक्सपो का हिस्सा बने। उन्होंने वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और स्टार्टअप्स द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और भारत की प्रगति की दिशा में हो रहे नवाचारों से प्रेरणा ली। दूसरे दिन भी विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों और विभागों ने अपने स्टॉल और गतिविधियों से आगंतुकों को आकर्षित किया। पारिचित फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का दूसरा दिन भारत के नवाचार, परंपरा और भविष्य-दृष्टि का जीवंत प्रमाण बना। हजारों छात्रों की भागीदारी ने इसे और अधिक जन-उन्मुख और प्रेरणादायी बनाया। यह आयोजन 23 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा, जिसमें अंतिम दिन फेलिसिटेशन सेरेमनी और क्लोजिÞंग सेशन का आयोजन होगा।
