देश की हर चुनौतियों का सामना के लिए तैयार रहे युवा मोर्चा: नागेंद्र

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil Verma

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक सह मण्डल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण वर्ग राँची स्थित धुर्वा मेफेयर बैंकेट हॉल में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए कई आंदोलन किये गए तथा देश की एकता ,एकात्मता की निष्ठा प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय की उन्नति के लिए कार्य करने के लिए आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से लोकतंत्र में शोषणमुक्त समाज, सर्वधर्म सम्मान, मूल्य आधारित राजनीति, व्याख्या करते हुए सभी को इन विचारधाराओं पर कदम बढ़ाने की अपील की। सगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। जिस तरह किसी भी देश का भविष्य उसका युबा होता है । उसी प्रकार युवा मोर्चा भाजपा का भविष्य है। उन्होंने कहा कि मंडल सशक्तिकरण अभियान में 3 वर्षो के किए गए कार्य पर आत्म चिंतन करने की जरूरत है। तथा युवा शक्ति को हर कार्यो के लिए तात्पर्य रहने की जरूरत है, युवा पर सर्वधिक जिम्मेदारी होती है संगठन के कार्यो को पूरा करने की उस के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मंडल सशक्तिकरण अभियान में सभी को कार्य करना है और अपने मंडल को सशक्त करना है। भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरविंद दमानी ने अपने व्याख्या में टॉप 5 के फ्रेजयल 5 को नरेट करते हुए सभी को संबोधित किया और स्लइड के माध्यम से सभी को इसकी जानकारी दी। भाजयुमो राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव संबंधित कार्यो को निष्पादन करने के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा संगठन की रीढ़ की हड्डी युवा मोर्चा होता है, युवा मोर्चा के युवा अगर मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत मजबूत से कार्य करती है तो पार्टी भी मजबूती स्थिति में होती है, जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर और बूथ लेवल तक को मजबूत करना निश्चित करना होगा । उन्होंने कहा कि वन बूथ 20 युथ के कार्य के तहत हमे हर बूथ को मजबूत करना है। साथ ही चुनाव संबंधित कार्यो को समय पर करने को कहा, साथ सोशल मीडिया के माध्यम से सभी युवा एक्टिव हो कर केंद्र और उनकी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते रहना चाहिए। बैठक में मनीष दुबे,भूपेंद्र सिंह, सूर्य प्रभात, निशांत कुमार, सत्यदेव मुंडा, पवन पासवान, शौर्य पूजा सिंह, अमित साहू, अस्मित सिंह सेठी, अजात शत्रु, अमन यादव, पूनम साहू, अमिताभ सेनापति, रोमित नारायण सिंह सहित कई उपस्थित थे।