देश की प्रगति के लिए क्वालिटी एजुकेशन जरूरी: मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

360° Ek Sandesh Live States

सभी बच्चे एवं युवा वर्ग मन में दृढ़ संकल्प लेकर शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़ें: सुखदेव भगत

Eksandeshlive Desk

लोहरदगाः शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारते हैं। मेरा यह संदेश है कि सभी बच्चे एवं युवा वर्ग मन में दृढ़ संकल्प लेकर शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़े। जिला, राज्य और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उक्त बातें विधायक सह सूबे के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा शहरी क्षेत्र स्थित स्टार कालोनी में विस्डम ग्रोव एकेडमी उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि देश में क्वालिटी एजुकेशन में सरकारी स्कूलों की तुलना में प्राइवेट स्कूलों का काफी योगदान रहा है। मंत्री ने कहा कि विश्व में जब यह पता किया गया कि विकसित देश इतने आगे कैसे हैं, तो इसकी वजह उन देशों की शिक्षा निकली। इसलिए देश की प्रगति के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को जरूर स्कूल भेजें जिससे देश और समाज का विकास हो सके। लोहरदगा के एसपी हारिस बिन जमां ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि क्वालिटी एजुकेशन में प्राइवेट स्कूलों का बड़ा योगदान रहा है। लेकिन अब सरकारी स्तर पर भी क्वालिटी एजुकेशन के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में भी कहा गया है कि पढ़िए। अगर इल्म हासिल करने के लिए चीन भी जाना पड़े तो जाइए। लेकिन अब हमारे देश में भी शिक्षा की ऐसी व्यवस्था है कि बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ने उम्मीद जताते हुए कहा कि ये ‘विस्डम ग्रोव एकेडमी’ सिर्फ एक ईमारत नहीं रहेगी, बल्कि शिक्षा का वो संस्थान बनेगी, जो हजारों परिवारों को बेहतर भविष्य की उम्मीद बनेगा।एसपी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हमारा फर्ज है। कुरआन-ए-पाक में इस्लाम धर्म मानने वालों को दुनिया में इंसानियत, मोहब्बत व शांति बनाए रखने के लिए पैगाम दिया गया है। साथ ही हमारे देश का संविधान भी सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाती है। कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है जिससे छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारते हैं। मेरा यह संदेश है कि सभी बच्चे एवं युवा वर्ग मन में दृढ़ संकल्प लेकर शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़े।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि कुरआन पाक में शुरुआत ही एकरा से हुई है। जिसका अर्थ होता है पढ़िए। कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है जिससे छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारते है। हमारी यह शुभकामनाएं है कि भाई सलीम व उनकी अहिल्या ने जिन उद्देश्यों को लेकर विस्डम ग्रोव एकेडमी की शुरुआत की हैं, उनमें सफल हों। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे एवं युवा वर्ग मन में दृढ़ संकल्प लेकर शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़ें। मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल शबनम परवीन ने बताया कि वे बच्चों को एक बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि यहां सीबीएसई बेस्ड कक्षा 5वीं स्टेंडर्ड तक की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रत्येक वर्ष एक स्टेंडर्ड अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लासेस व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एकेडमी में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की अतिरिक्त गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में शमायरह सलीम ने अपने स्वागत उद्बोधन के साथ मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। साइस्ता ने शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। जबकि एकेडमी के डायरेक्टर सलीम अंसारी बड़े व अनुद सलीम द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन समाजसेवी नेसार अहमद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शाहिद अहमद ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, पीएस संजय कुमार दुबे के अलावे बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।