देशी कट्टा के साथ एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: गोंदा थाना की पुलिस ने एन्टीक्राम चेंकिन के दौरान भिट्ठा बस्ती के पास से एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मो० यासीन उर्फ गोल्डेन (26) वर्ष है वह डोरंडा थाना क्षेत्र के बेल्दार मोहल्ला, निजामनगर, मनीटोला का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा बरामद किया है।
14 मई की शाम में गश्ती के दौरान सहायक पुलिस अवर निरीक्षक आनंदी प्रसाद को भिठा बस्ती में अज्ञात युवक के स्कूटी से भ्रमण करने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा वरीय पदाधिकारी से तत्काल एन्टीकाइम चेकिंग करने का मिले आदेश के आधार पर भिठा बस्ती में मस्जिद के पास एन्टीकाइम चेकिंग लगाया गया। चेकिंग करने के दौरान संदिग्ध अवस्था में आते स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया तो स्कूटी चालक स्कूटी को घुमाकर भागने का प्रयास करने के कम में हीं उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से रोक लिया गया। स्कूटी से भागने वाले युवक की तलाशी स्थानीय लोगों के समक्ष लिये जाने पर स्कूटी के डिक्की से देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है।

Spread the love