धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई में 136 मिलियन टन लोडिंग कर इतिहास रचा

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के वैशाली प्रेक्षागृह में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह में धनबाद रेल मंडल का डंका बजा। जोन के सबसे बड़े पुरस्कार जीएम ओवरआल एफिशिएंसी शील्ड धनबाद रेल मंडल को दिया गया। इस दौरान महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने धनबाद मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शील्ड प्रदान किया। इसके साथ ही धनबाद मंडल को 19 अलग-अलग शील्ड मिले। पूर्व मध्य रेलवे के पांच मंडलों में सबसे अधिक शील्ड धनबाद मंडल को मिले। समारोह में जोन के अधिकारियों के साथ सभी मंडल के डीआरएम उपस्थित थे। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एडीआरएम और सीनियर डीसीएम ने बताया कि करीब 17 हज़ार करोड़ राजस्व संग्रह धनबाद मंडल द्वारा किया गया है वहीं 136 मिलियन टन लोड कर इतिहास रचा है इसके बाद धनबाद रेल मंडल को 19 शील्ड देकर महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया है। धनबाद मंडल ने 136 मीलियन’ टन लोडिंग कर इतिहास रच दिया है।भारतीय रेलवे में यह अब तक की सर्वाधिक लोडिंग हैं।

धनबाद मंडल द्वारा बड़े स्तर पर चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान

धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1205 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 05 लाख 57 हजार 400 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग अभियान में 110 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस तरह का टिकट चेकिंग अभियान धनबाद मंडल द्वारा आगे भी लगातार चलाया जाता रहेगा। इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे।