दो दिवसीय किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

360° Education Ek Sandesh Live



Ranchi : सेवा भारती, रांची महानगर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में शामिल किशोरियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर किशोरी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी डा गीता मानकी ने दी। सेवा भारती के माध्यम से बस्तियों में किशोरी विकास केंद्र संचालन की आगामी योजना बनाई गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि किशोरियां देश की धरोहर हैं। सेवा भारती किशोरावस्था से ही रीरिक,मानसिक,बौद्धिक क्षमता दृढ़ करने को लेकर किशोरी विकास केंद्र आयाम चलाने का कार्य कर रही हैं। किशोरी विकास केंद्र एक शक्ति का केंद्र है। एक बीज से कई गुना अधिक बीज, पौध तैयार हो जाते है। इस तरह से सेवा भारती किशोरी विकास केंद्र के माध्यम से किशोरी विकास व संस्कारित समाज का नवनिर्माण करने को अग्रेसित है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में सोनी मेहता, कंचन प्रभा,निशी जायसवाल,अनुपमा सिन्हा, श्याम टोरका, शुभेंदु भट्ट, हरिनारायण,सपना सिंह सहित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।