दो लड़कियों को भगाने के आरोप में दो युवकों पर प्राथमिकी

360° Crime Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को दो युवक दीपक महतो और राहुल महतो लेकर फरार हो गये हैं। इस संबंध में दोनों नाबालिग लड़कियों के पिता ने मेसरा ओपी में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में कहा है कि दोनों लड़कियां सहेली हैं,और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों 23 दिसंबर को साथ ही निकली थीं। दोनों के पिता का कहना है कि उन्हें मेसरा मैदान के पास युवकों के साथ बैठे हुए भी देखा गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love