सासंद सुनील सिंह ने जिले में चल रही अफीम की खेती का मुद्दा संसद में उठाया

360° Ek Sandesh Live

चतरा: चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कल जिले में हुए उग्रवादी घटना का जिक्र करते हुए कहा की चतरा जिले में मादक पदार्थों की खेती बड़े पैमाने पर चल रही है। वन भूमि भी इससे अछूती नहीं है। उन्होंने कहा की इस प्रकार का कार्य किसी बड़े साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांग करते हुए कहा कि मंत्रालय नारकोटिक्स के माध्यम से जिले में हो रही नशीले पदार्थों की खेती और वन भूमि पर चल रही अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के लिए उच्च स्तरीय जांच करे। सांसद सिंह ने कहा की जिले में कल घाटी घटना के पीछे भी अवैध गतिविधियों का ही होना साबित होता है।चतरा जिले में कल अफीम की खेती को नष्ट करने निकली पुलिस पार्टी पर घात लाकर नक्सलियों ने हमला कर दिया था जिसमें 2 जवान शहीद हो गए थे और 3 का इलाज रांची में चल रहा है।
आज दोपहर राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार और एडीजी संजय लाटेकर ने चतरा मुख्यालय स्तिथ पुलिस लाइन पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्य किया। डीजीपी ने मौके पर कहा की कल घटी घटना एक कायराना हरकत है । अफीम की खेती को समाप्त करने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है।
वहीं घटना स्थल पर आज राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
चतरा जिला पुलिस के द्वारा जिले में चल रही अफीम की खेती को समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाकर खेती को नष्ट करने ,ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। वन विभाग भी जिले की वन भूमियों पर किए जा रहे नशीले पदार्थों की खेती को समाप्त करने के लिए पुलिस के सहयोग से कार्य कर रही है। जन जागरूकता के लिए वन विभाग के द्वारा वन समितियों और पंचायत प्रतिनिधियों की भी सहायता ली जा रही है।