दरभंगा से लौट रहा युवक कांटाटोली से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

360° Ek Sandesh Live

NEWS by Mustaffa

​बस से उतरकर मां को किया था फोन,फिर बंद हुआ संपर्क: परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

​राँची: राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटाटोली इलाके से एक 18 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता युवक की पहचान हिमांशु राज (पिता: साहु झा),निवासी कठरा,दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। वह अपने जीजा मनीष कुमार ठाकुर के पास सेल सिटी,राँची आ रहा था। ​क्या है पूरा मामला: परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,हिमांशू मंगलवार रात दरभंगा से राँची के लिए पवन रथ (बस संख्या-BR01 पीपी 1730) पर सवार हुआ था। बुधवार (1 अप्रैल 2026) की सुबह करीब 7:05 बजे वह कांटाटोली चौक के पास सड़क किनारे एक बीयर बार की दुकान के पास बस से उतरा। बस से उतरने के तुरंत बाद हिमांशु ने अपनी माँ को फोन कर जानकारी दी कि वह सुरक्षित राँची पहुँच गया है और अब सेल सिटी जा रहा है। हालांकि,उस फोन कॉल के बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बज तो रहा है,लेकिन कोई उठा नहीं रहा। काफी समय बीत जाने और संपर्क न हो पाने पर जब परिजन सुबह करीब 9:00 बजे कांटाटोली बस स्टैंड उसे खोजने पहुँचे,तो उसका कहीं पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत लोअर बाजार थाना,राँची में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है। ​लापता युवक का विवरण:​नाम हिमांशु राज
​उम्र 18 वर्ष,​पहनावा पीले और सफेद रंग की शर्ट,मोबाइल 94700-33938/90733-75040 (परिजनों का संपर्क),​अपील: यदि किसी भी व्यक्ति को इस युवक के बारे में कोई जानकारी मिले,तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचित कर परिवार की मदद करें।

Spread the love