BHASKAR UPADHYAY
हजारीबाग/: दुबई में फंसे झारखंड के 15 प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें उनकी अप्रैल महीने की मजदूरी दी गई और बाकी मजदूरी का भुगतान के साथ-साथ वापस भारत भेजने का आश्वासन भी दिया गया हैं। बकाया मजदूरी मिलने के बाद सभी मजदूर काफी खुश हैं और राहत की सांस ले रहे हैं। सभी मजदूरों ने उन्हें हक दिलाने में पहल करनेवाले समाजसेवी सिकंदर अली और सभी मीडिया बन्धुओं के साथ साथ-साथ मदद करने वाले लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है।
बता दें कि झारखंड के 15 प्रवासी दुबई में फंसे हुए हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर वहां फंसे होने की बात को साझा किया था। साथ ही बकाया मजदूरी का भुगतान के साथ वतन वापसी के लिए सरकार से सहयोग की अपील की थी। दुबई में फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिले के चुरामन महतो, चंद्रिका महतो, कैलाश महतो, बिशुन महतो, जगन्नाथ सिंह, लखन सिंह, सुखदेव सिंह, अर्जुन महतो, त्रिलोकी महतो और बालेश्वर महतो शामिल हैं। वहीं गिरिडीह जिले से बैजनाथ महतो, महेंद्र महतो, सीताराम महतो और मूरत महतो तथा धनबाद जिले से संजय कुमार महतो फंसे हुए हैं।