दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर बच्चे की पत्थर से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे निर्मल हेम्ब्रम की अपहरण के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस अपराध में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। खूंटपानी गांव निवासी बालेमा हेम्ब्रम (49 ) ने अपने पुत्र के अचानक लापता होने पर मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना (कांड संख्या 36/2026) दर्ज की गई थी।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इचींडा टोला उलीडीह निवासी देवेन्द्र बोदरा (31 )को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब मासूम ने विरोध किया तो उसने पत्थर से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चुईगुटू पहाड़ क्षेत्र से बच्चे के शव को बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी जब्त किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है।

Spread the love