News by Mustaffa ,edit Sunil
मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पूर्व छुट्टी देने की उठी मांग
राँची: ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन (आमया) ने हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के सीएमडी को पत्र लिखकर रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष रियायत देने की मांग की है। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 1994 के नोटिफिकेशन और पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार,कर्मचारियों को इफ्तार के लिए एक घंटे पूर्व (साढ़े चार बजे) और जुमे की नमाज के लिए दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक की छुट्टी दी जाती रही है। हालांकि,इस वर्ष यह सुविधा नहीं मिलने से रोजेदारों को कठिनाई हो रही है। आमया ने प्रबंधन से आग्रह किया है कि धार्मिक आस्था और पुराने समझौतों का सम्मान करते हुए इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री,श्री एचडी कुमारस्वामी को भी भेजी गई है।
