ईडी के नाम मुख्यमंत्री को डराने का प्रयास कर रही है भाजपा: बन्ना गुप्ता

360° Ek Sandesh Live Politics States

पिपरवार पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करती महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह

Eksandeshlive Desk

पिपरवार: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में पहुंचने पर महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पिपरवार पहुंचने पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि चतरा जिले के पिपरवार में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा, जिसको लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह के द्वारा आवेदन पत्र देकर पिपरवार क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी जो अब जल्द ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए सीधे तौर पर कहा कि भाजपा ईडी के नाम पर राज्य के मुख्यमंत्री को डराने का कार्य कर रही है लेकिन हम किसी से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से निडर होकर पूरे राज्य में विकास कार्य तेजी से कर रही है, युवाओं को नौकरी देने का कार्य कर रही है, इसके साथ-साथ अन्य कई विकास योजनाओं पर लगातार कार्य कर रही है। लूट और भ्रष्टाचार का आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो खुद लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हों ,मोमेंटम झारखंड के नाम पर हाथी उड़ाने का कार्य किए हों वे दूसरे को क्या आरोप लगाएंगे। पिपरवार में उन्होंने महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह के आवास पर पहुंच कर नास्ता किया और राजनीतिक मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश सचिव पिंकी सिंह, अंजना देवी, अभय कुमार सिंह, संतोष दास, अमोल कांत मिश्रा, रवि भारद्वाज, किशन कुमार सिंह, नंददेव राम, बिजय महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सुरक्षा को लेकर पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार सशस्त्र बल के जवान के साथ उपस्थित थे।