भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन समारोह

360° Ek Sandesh Live Politics States

कुमार कुलदीप
टंडवा (चतरा): स्थानीय चुन्दरु धाम परिसर के निकट में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व विशिष्टि अतिथि राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, बड़कागांव विस के विधायक अंबा प्रसाद, सिमरिया के पूर्व विधायक योगेन्द्र बैठा, पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव समेत कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़कागांव विस क्षेत्र अन्तर्गत केरेडारी के प्रखंड प्रमुख सुनिता देवी व समाजसेवी सह प्रमुख प्रतिनिधि प्रेमरंजन पासवान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।जिन्हें मुख्य अतिथि सह मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु आदि अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।अतिथियों ने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले प्रेमरंजन पासवान समेत अन्य को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र में पार्टी की मजबुती पर बल दिया। वहीं राष्ट्रीय पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर राजनीति में प्रवेश करनेवाले प्रेमरंजन पासवान ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्रवासियों के सेवा में तत्पर रहने के साथ क्षेत्र के विकास एंव जनहित में खरा उतरने की वचनबद्धता दुहरायी।मिलन समारोह में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्रवासियों की सर्वाधिक उपस्थिति रही।