एकतरफा कार्रवाई दुखद हैं: कैलाश यादव

360° Ek Sandesh Live Politics

यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल नामकुम खटाल का किया दौरा, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की

kamesh Thakur

रांची: यादव समाज के प्रतिनिधियों ने राजद नेता सह यादव महासभा के कैलाश यादव के नेतृत्व में नामकुम खटाल पहुंचें एवं रह रहें लोगों से मुलाकात की। श्री यादव ने कहा कि राज्य के सभी यादव समाज के लोग घटना से अवगत हैं। सभी का ध्यान यही केंद्रीत है। प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई दुखद हैं। एकतरफा कार्रवाई का विरोध करना होगा। सभी को एकजुट होकर अस्तित्व एवं घर बचाना होगा। राजद श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधीर गोप ने कहा कि असमाजिक तत्वों से सावधान रहें। रह रहें लोगों ने निर्देश लोगों को परेशान एवं हिरासत में नहीं लेने की अपील की जिसपर उन्होंने बताया वरीय अधिकारियों, एवं मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायकों से मिलकर वातार्लाप की गई है। वास्तु स्थित से अवगत कराया गया है। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन यादव, संजय यादव, नंदन यादव, मनीष राय आदि उपस्थित थे।