फ्रांस में सम्मानित होकर वतन लौटे बिरजू तिवारी का जिला परिषद कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

360° Ek Sandesh Live

EK SANDESHLIVE DESK

चतरा: बगैर भेद भाव का जन सेवा करना, लाचार का लाठी बनना, समाज के लिए हर वक्त एक पैर पर खड़ा रहना इनकी पहचान है। हाँ मैं बात कर रहा हूँ चतरा जिले में कम समय में अपनी कार्य कुशलता से अलग पहचान बनाने वाले जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी उर्फ बिरजू बाबा की। मृदुभासि के साथ साथ सहज व सौम्यता इनकी पहचान है। आज इसी वजह से जिले भर ही नही चतरा लोकसभा में हर दिल अजीज हैं। यही वजह है कि आज समाज के उत्कृष्ट सेवा के लिए श्री तिवारी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर फ्रांस में असाधारण सम्मान से सम्मानित किया गया।
एक ओर इन्हें फ्रांस में सम्मानित किया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ चतरा में जश्न का माहौल था। उनके वतन आगमन के पहले ही सोशल मीडिया समेत अखबार व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने इनकी खबरे वायरल हो सुर्खियां बनी। चतरा की धरती पर आगमन के बाद जीप उपाध्यक्ष का जिले में भब्य स्वागत का दौर शुरू हो गया। आलम यह है कि बुधवार को जिले में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी एवं जिला परिषद सदस्यों सहित जिला परिषद कार्यालय चतरा के कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर उनका जोरदार स्वागत किया। आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि मानव जीवन में धन की आवश्यकता है, लेकिन मानव जीवन में सम्मान उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।इस जीवन में सम्मान पाना बहुत मुश्किल काम है। जिस व्यक्ति का समाज में सम्मान नहीं होता, उसका समाज में कोई मूल्य नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मनुष्य को निःस्वार्थ सेवा करनी चाहिए। सेवा कभी विफल नही जाता। निस्वार्थ सेवा निश्चित आपको ऐसा सम्मान दिलाएगा जिसकी आप कल्पना भी कर सकते। आपने हमें जो सम्मान दिया, उसे मैं भूल नहीं सकता। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी रहूँगा।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य चंद्र देव गोप ने कहा कि श्री तिवारी बचपन से ही प्रतिभाशाली थे। मैं इनके सोच और समाज के प्रति इनकी निष्ठा देख काफी प्रभावित होता था। आज इनके समर्पण के वजह से इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सम्मान मिल रहा है। जो हम सभी जिलावासियों के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य देवनंदन साव, भरत साव, बेचन पासवान, पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह, संतोष राणा, देवंती देवी, राहुल गुप्ता, जिला परिषद कार्यालय के सभी जेई एंव कर्मी मौजूद थे।