एनयूएसआरएल में युवेंटस 2025 का भव्य आगाज, समापन 23 को

360° Education Ek Sandesh Live

sunil

रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ रांची के बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव युवेंटस 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य और रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय के कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित किया जाता है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि खेल निदेशक शेखर जमुआर आईएएस, झारखंड सरकार ने युवेंटस 2025 के आधिकारिक उद्घाटन की घोषणा की और कहा कि छात्रों को रचनात्मकता, टीमवर्क और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए झारखंड की जीवंत संस्कृति एवं उसकी परंपरागत महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वही कुलपति (डॉ.) अशोक पाटिल अपने संबोधन में कुलपति ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक आयोजनों की भूमिका और शैक्षिक वातावरण को समृद्ध करने में उनकी महत्ता पर बल दिया। उद्घाटन समारोह में नयूएसआरएल के छात्रों ने झारखंडी संस्कृति का मनमोहक प्रदर्शन करते हुए ह्लझारखंड कर कोराह्व गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके बाद विभिन्न श्रेणियों में कई प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ हुईं। युवेंटस 2025 का समापन 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। ध्यान देने योग्य है कि इस वार्षिक कार्यक्रम में रांची के कई विश्वविद्यालय सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिससे अनेक कॉलेजों के छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

Spread the love