रांची : शहर के जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिनेश ठाकुर ने देश में पहली बार आयोजित दो दिवस न्यूरो फिजियो को लेकर भाग लिया जो दिनांक 22 और 23 नवंबर को जयपुर में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश विदेश के फिजियोथेरेपिस्ट ने भाग लिया। इस सम्मेलन में रांची के डॉ दिनेश ठाकुर को वैज्ञानिक सत्र में चेयरपर्सन (जज) बनाया गया। सम्मेलन में शमिल चिकित्सको से आधुनिक चिकित्सा विधि संबंधीत जानकारी साझा कियाl यह सम्मेलन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के बैनर टेल अयोजित हुआ था। जिसमें डॉ. दिनेश ठाकुर को एमजीएम कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के प्रिंसिपल डॉ. मधुसूदन तिवारी, एमिटी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. अंकित और विवेकानन्द यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. भूपेश गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। यह झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है।
