प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में उमड़ा ज़न सैलाब, भागलपुर की पांचो सीट एनडीए जीतेगी : संजय सेठ

360° Ek Sandesh Live


Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा प्रधानमंत्री को आज भागलपुर की जनता ने अभूतपूर्व समर्थन और स्नेह दिया है। प्रधानमंत्री की रैली में जो जनसमूह उमड़ा, वह इस बात का प्रतीक है कि बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। एनडीए गठबंधन ने माननीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमारके नेतृत्व में बिहार की संस्कृति और समृद्धि की यात्रा को और भी ऊंचाई प्रदान की है। बिहार में सुशासन जारी रहेगा। भ्रष्टाचार और भय से मुक्त शासन बिहार की तस्वीर और बिहारवासियों की तकदीर बदलेगा। आज बिहार में जिस तरह महिलाओं ने एनडीए के प्रति रुझान दिखाया है इससे साबित हो रहा है एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी आज की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भागलपुर के परिवारजनों के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

Spread the love