BY News Reporter Mustaffa
रांची : ओरमांझी प्रखंड के इरबा स्थित फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को फ्रेशर्स,फेयरवेल एवं भव्य क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि रमा खलखो (अध्यक्ष) झारखण्ड महिला प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्व मेयर राँची,उप प्रमुख रिजवान अंसारी एवं संस्थान की सचिव जीन्नत कौशर,निदेशक डॉ शाहीन कौशर,डॉ नाज़नीन कौशर ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित तथा केक काट कर किया। मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप ने विद्यार्थी से कहा कि आपको इतनी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी है की,आपको आगे चलकर अपने माता-पिता व अपने कॉलेज का भी नाम को रौशन करना है। उन्होंने विदाई हो रहे छात्रों को सेवा को ही अपना साधन बनाने की बात कही।और अंत में नव वर्ष तथा क्रिसमस की उपस्थित सभी लोगों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि रमा खलखो ने कहा कि जीवन के हर मोड़ पर कुछ बाधाएं जरूर आती हैं,पर उन बाधाओं को पार कर आपको आगे बढ़ना है। मैं सभी का सम्मान करती हूँ कि आप ने इस प्रोफेशन को चुना है। संस्थान की सचिव जीन्नत कौशर ने संस्थान की मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संस्थान सैद्धांतिक व व्यावहारिक पहलुओं पर रणनीतिक शिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षुओं को एक अच्छा इंसान बनाने और एक सफल पेशेवर बनाने पर केंद्रित है। उन्होने कहा मैं नये विद्यार्थियों का तहे दिल से अभिनंदन करती हूं,साथ हि यह भी सुनिश्चित करती हूं की,आप सभी को बेहतर शिक्षण संसाधनों व व्यावहारिक अनुभव और प्रशिक्षण विधियों से लैस करने में हर संभव प्रयास करूँगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नागपुरी एवं आधुनिक गीत-नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाह-वाही लूटी। मौके पर प्राचार्य डॉ विनिशा टी बन्श्रीयर,जेडए रॉयल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्राचार्या ज्योति ग्लोरिया मुंडू,उप प्राचार्य बिक्रम मजुमदार,बिन्हा खलखो, सुनीता कुमारी,सुनीता हेम्ब्रोम,मनीषा वर्मा,रेशमा लकड़ा,शोएब अख्तर,वर्षा कुमारी,यस्मिन जहाँ,शालुता संगीता,मुक्ता एक्का,कीर्ति शर्मा, पल्लवी पांजा,सादिक अंसारी,प्रियातोश रंजन,कलाम अंसारी,हाजी मंसूर,आंचल कुमारी,विकास कुमार,आदित्य कुमार सहित कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं व स्टाफ उपस्थित थे।
