लोहरदगा : बुधवार को रामपुर पंचायत के सामुदायिक भवन में किशोरियों को फोटो खिंचकर कहानी लिखने और अपनी बातों को लोगों तक पहुंचाने हेतु प्रशिक्षण होप तथा टी डी एच, कोलकाता के द्वारा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शुरूआत कोलकाता से आए श्रेया दास एवम तन्वी के द्वारा पौधरोपण कर किया गया। उसके पश्चात आये हुए अतिथियों का स्वागत किशोरियों के द्वारा किया गया। उपस्थित किशोरियों एवम अतिथियों को संबोधित करते हुए होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने सभी किशोरियों एवं कोलकाता से आए श्रेया दास एवं तन्वी का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में फोटोग्राफी के माध्यम से हम अपनी आवाज को कैसे लोगों तक पहुंचाये ये एक अहम सवाल है। हमारे गांव और उसके मुद्दे के समाधान के लिए आवाज कैसे बुलंद हो। कोलकाता से आयी श्रेया और तन्वी ने किशोरियों को विस्तृत रूप से प्रकिया को बतलाया और कैसे फोटो को कहानी के माध्यम से अवगत कराना। एक बदलाव की पहल शुरूआत की जा सकती है। इस अवसर पर लगभग 24 किशोरियों ने भाग लिया और फोटोग्राफी के तरीके सीखे एवं आसपास व्याप्त समस्याओं को कैसे उजागर कर उसके समाधान हेतू प्रयास किया। मुख्य फोकस घरेलू वायु प्रदूषण स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऊषा उरांव, यशोदा उरांव एवं अरविंद वर्मा के साथ साथ 24 किशोरियों ने अहम भूमिका निभायी।
