गाड़ीलौंग एवं कल्याणपुर के मुखिया ने असहाय वा वृद्ध लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

360° Ek Sandesh Live

कुमार कुलदीप
टंडवा (चतरा): गाड़ीलौंग पंचायत के मुखिया सबिदा खातून एवं कल्याणपुर पंचायत के मुखिया महेश मुंडा के द्वारा गरीब व असहाय वा वृद्ध लोगों को बीच कंबल का वितरण किया। शबिदा खातून एवं महेश मुंडा ने बताया कि बढ़ती शीत लहरी ठंड को देखते हुए पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गरीब असहाय लोगों के बीच पंचायत भवन में कंबल बांटा गया। आगे मुखिया ने कहा कि गरीब असहाय लोगों के बीच किसी भी तरह की समस्या का समाधान हेतु हम लोग निरंतर प्रयास जारी रहेगा।मौके पर गाड़ीलौंग पंचायत के उप मुखिया प्रयाग दास, मुखिया प्रतिनिधि मोइन अंसारी, वार्ड सदस्य दिलीप राम लालमन साव विपिन यादव मोबिन अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love