Kamesh Thakur
रांची: रातु थाना क्षेत्र के अंतर्गत झखड़ाटाड में रविवार देर शाम एक व्यक्ति की गोलीमार की हत्या की गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुये रातु थाना की पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव,लाल मोहन प्रजापति,इमरोज अंसारी,बबलू यादव,श्रीचंद प्रजापति उर्फ चंदु और विजय प्रजापति उर्फ कालू शामिल है।
इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया हैै।
डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिंहा ने सोमवार को पे्रसवार्ता में बताया कि इस मामल में हत्याकांड का अंजाम दिलाने में शामिल मुख्यसाजिशकर्ता सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
श्री सिन्हा ने बताया कि रांची पुलिस ने महज 12 घंटे के अन्दर हत्याकांड में शामिल मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव का अपने पड़ोसी राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा के साथ पुराना विवाद था। कुणाल ने पुलिस को बताया कि राजबल्लभ गोप के साथ उसका हमेशा तनाव बना रहता था। जब कुणाल ने जमीन का काम शुरू करना चाहा, तो राजबल्लभ ने उसे धमका कर काम बंद करवा दिया। लगभग एक साल पहले, राजबल्लभ ने कुणाल के पिता के साथ भी मारपीट की और उनके घर जाकर गाली-गलौज की थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए कुणाल ने इस अपराध की योजना बनाई थी।
आपको बताते चले कि 7 सितम्बर(रविवार) की देर शाम को रातु थाना अतर्गत ग्राम झखराटांड स्थित प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी है।
