इचाक प्रखंड मुख्यालय में किसानों के बीच बीज वितरण को लेकर बैठक का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

इचाक/हजारीबाग: शुक्रवार को सिंगल विंडो ईचाक प्रखंड मुख्यालय में किसान मित्रों के बीच बीज वितरण संबंधित एक आवश्यक बैठक किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आदिम जनजाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को प्राथमिकता के आधार पर बीज दिया जाएगा एवं पहले आओ पहले पाओ के आधार से ही बीज वितरण किया जाएगा । साथ ही खरीफ फसल में श्री विधि से धान की खेती ,क्लस्टर में बीज लगवाना एवं मिट्टी जांच, केसीसी फॉर्म जमा करने पर चर्चा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदधिकारी संतोष कुमार ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पुष्पा कुमारी प्रखंड सलाहकार समिति अध्यक्ष दिगम्बर कुमार मेहता किसान मित्र पुष्पा देवी पूनम देवी, तुलेश्वर मेहता, रामकृष्ण गोप, परमानंद कुमार, अशोक कुमार मेहता ,भारत प्रसाद मेहता, उमेश कुमार, रामजय प्रसाद मेहता, सीताराम मेहता, अनिल कुमार मेहता, अंगिता देवी, संतोष प्रसाद मेहता, शिव शंकर कुमार मेहता, सरजू राम, अनिल कुमार, ओमप्रकाश मेहता एवं दर्जनों किसान मित्र उपस्थित थे।

Spread the love