Mustafa Ansari
Ranchi : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के रांची-हजारीबाग रोड स्थित वाणीश्वरी अस्पताल बीआईटी मोड़ में इलाज के दौरान एक स्वस्थ सहिया महिला कि गुरुवार की रात को मौत हो गई। मृतका थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी मेसरा पंचायत के मेसरा गांव के रहमान अंसारी की पत्नी 35 वर्षीय नुसरत खातून थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हो हंगामा किया। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी संजीव कुमार,सब इंस्पेक्टर अभय कुमार,सब इंस्पेक्टर बसंत कुमार व हुट्टूप टीओपी के पुलिस सदल बल के साथ वाणीश्वरी अस्पताल पहुंचे। और उक्त जगदंबा कंपलेक्स जहां वाणीश्वरी अस्पताल संचालित है,के मालिक दिनेश महतो,जिप सदस्य संजय कुमार महतो,पूर्व मुखिया गंगा करमाली,झामुमो नेता जावेद अख्तर अंसारी,मेसरा अंजुमन के सदर अब्दुल रज्जाक अंसारी,सक्रेट्री असलम अंसारी आदि कई प्रबुद्ध जनों के सराहणीय योगदान और मेसरा पुलिस की बेहतर सूझबूझ के बाद आक्रोशित लोगों को मनाया गया।
वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि देने की बात व आश्वासन पर लोगों को शांत कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका नुसरत खातून को बिते मंगलवार को दिन में गर्भाशय के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में लाया था। बुधवार की शुबह 7 से 9 बजे के बीच उसका ऑपरेशन हुआ था,इसके बाद गुरुवार की शाम करीब साढ़े छ्ह बजे तक वह सभी मिलने-जूलने वालों से अच्छी खासी बातचीत कर रही थी। परंतु कोई इंजेक्शन देने के बाद से उसकी हालत गंभीर हो गई। बताया गया कि अस्पताल संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार की पत्नी डॉक्टर सुमेघा राना की देख रेख में महीला का इलाज चल रहा था। मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में रिश्तेदार व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। और उक्त भीड़ का आरोप था की गलत इंजेक्शन देने से मौत हुई है। इधर शुक्रवार को अहले शुबह अस्पताल संचालक डॉ.धर्मेंद्र कुमार स्थानिय जनप्रतिनिधियों एवं सामाज के प्रबुद्ध जनों के साथ मिलकर मानवता का परिचय देते हुए कहा कि वह आउट ऑफ रांची था। उन्होंने अपने शब्दों में बेहद अफसोस और संवेदना प्रकट करते हुए उपरोक्त गणमान्य गणों की मौजूदगी में लिखित रूप से पीड़ित परिवार को चार माह के अंदर 21 लाख रुपये देने की बात स्वीकारी और तत्काल पांच लाख रुपये का भुगतान किया गया। बाद में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ मेसरा गांव के स्थानिय कब्रिस्तान में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे उनकी पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया। जनाजे में परिवार व रिश्तेदारों के अलावे क्षेत्र के गणमान्य समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
