इटखोरी: बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे रक्षा मंत्री

Ek Sandesh Live Politics

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा):
चतरा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल इटखोरी में 15 मार्च को होने वाले भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की तैयारी को लेकर प्रतापपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राजागढ़ परिसर में हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सौण्डिक व संचालन महामंत्री सतेंद्र पासवान के द्वारा किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधानसभा विस्तारक भैरव कुमार दीक्षित उपस्थित हुए। बैठक में प्रतापपुर मंडल के सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को इटखोरी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही संगठन द्वारा प्रखंड भर में चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई। बैठक में मंडल महामंत्री भीम सिंह, सत्येंद्र पासवान, उपाध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष निर्मल कुमार राम, गजेंद्र प्रसाद, कलेन्द्र कुमार गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार सोनू, उपाध्यक्ष संदीप पासवान के अलावे विनोद कुमार, सोविन कुमार, सुमित कुमार, बिनोद माथुर, प्रमोद साव, गौतम प्रसाद उपस्थित थे।