जेबीकेएसएस का न्याय अधिकार सह झारखंड नव निर्माण यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक

Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

सिल्ली: बुधवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के तत्वावधान में सिल्ली कॉलेज पानी टंकी के समीप कृष्णा महतो की अध्यक्षता में बैठक रखा गया। जिसमे जेबीकेएसएस के उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि आगामी एक सितंबर को बिरसा मुंडा के जन्म स्थली खूंटी के उलिहातु से शहीद स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो के शहीद स्थल लोटा तक न्याय अधिकार सह झारखंड नव निर्माण यात्रा सम्पन्न किया जाएगा। अलग झारखंड की जो मांग थी वो आज भी अधुरा है। इसके लिए हमारे झारखंडी वीर सपूत समय समय पर त्याग एवं  बलिदान दिया है। पुनः उसी न्याय अधिकार सह झारखंड नव निर्माण यात्रा की जरूरत है ।इसमें किसी पार्टी एवं नेता से लड़ाई नहीं है, विशुद्ध रूप से झारखंडी माटी के स्वाभिमान की लड़ाई है। न्याय पाने का है, अधिकार लेने का है,इसे सफल बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र से एक वाहन लाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया  है। बैठक में  न्याय अधिकार सह झारखंड नव निर्माण यात्रा को सफल बनाने के लिए संजीव महतो, हरेन महतो, खुदीराम महतो, अरविंद महतो, बबलु कुमार, अजीत कुमार, सुमन महतो, जकीर ख़ान, सुखदेव महतो, अयोध्या महतो, दीपक कुमार महतो, परशुराम महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।