हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि लोग योजनाओं का लाभ ले सकें
sunil
रांची : झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निदेर्शानुसार रांची जिला के लापुंग प्रखंड समिति के गठन हेतु सम्मेलन लापुंग के ककरिया मे रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता और मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया के उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमे संगठन को गांव गांव तक मजबूत और सुदृढ़ बनाना है। आप सभी लोग प्रखंड समिति को सशक्त बनाने की दिशा मे कार्य करे। साथ ही राज्य की हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।सम्मेलन मे केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया ने कार्यकताओं को पार्टी को मजबूत बनाने हेतु प्रेरित किया एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु मार्गदर्शन किया।इस सम्मेलन मे जिला संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुन्ना बड़ाइक शामिल हुए। इस बैठक मे मुख्य रूप से महादेव उरांव, जसीमुद्दीन मियां, चंद्रशेखर गोप, दीपक केरकेट्टा, वामिक मियां, प्रवीण कुमार, बुधन उरांव, ऐनुल होरो, संगीता देवी, प्यारी आईद, विश्वजीत साहू, श्रवण महतो, कृष्णा उरांव, कुष्माती देवी, अरुण कुमार, रोहित कुमार, फागू लकड़ा, बंधन उरांव, सुमित लकड़ा, अमित बारला , वीरेंद्र कुमार, सुनील भगत, ननका होरो, माया उरांव, जोसेफ उरांव, के साथ प्रखंड व पंचायतों के अन्य कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। लापुंग प्रखंड समिति के गठन हेतु जिला संयोजक मंडली सदस्यों ने प्रखंड व पंचायतों से आए कार्यकतार्ओं के साथ रायशुमारी कर चर्चा की।