झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil
रांची : झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता मे चलाए गए सदस्यता सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर झामुमो मुस्ताक आलम ने कहा झामुमो सदस्यता अभियान 2025 के तहत एवं झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निदेर्शानुसार हम आज लोवाडीह नामकुम रांची मे सदस्यता अभियान चला रहे हैं। सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को गांवों से शहर तक मजबूत करने का है साथ ही नए लोगों को पार्टी के नीति सिद्धांतों और राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का है। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख, सदस्यों और रांची जिला व महानगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकतार्ओं द्वारा पार्टी लोगों को पार्टी के विचारधारा से अवगत कराया गया साथ ही पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई । जुड़ने वाले सदस्यों ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों और पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर हम लोग झामुमो परिवार से जुड़ रहे है, ताकि राज्य के विकास मे अपना योगदान दे सके। सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, मंटू लाला, विलयम रिचर्ड लकड़ा एवं अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा। समस्याओं के समाधान के लिए सहायता की गई साथ ही पार्टी से जुड़ने वाले नए सदस्यों को रांची जिला संयोजक प्रमुख, संयोजक मंडली सदस्यों, जिला व महानगर के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण द्वारा माला पहनाकर, पार्टी का पट्टा पहनाया गया और सदस्यता रसीद देकर पार्टी मे स्वागत किया गया। इस अवसर पर झामुमो के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, संध्या गुड़िया एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, कलाम आजाद, मंटू लाला, विलयम रिचर्ड लकड़ा एवं अन्य जिला के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Spread the love