झारखंड आंदोलन के अग्रणी शहीद निर्मल महतो को युवा आजसू ने किया नमन

360° Ek Sandesh Live


by sunil
रांची: युवा आजसू ने पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी आंदोलनकारी और आजसू के संस्थापक, शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरूआत शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने शहीद महतो के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर युवा आजसू के प्रदेश संयोजक गौतम सिंह ने कहा कि, शहीद निर्मल महतो ने झारखंड के लिए अपने जीवन की आहुति दी। उनका संघर्ष और बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। आज का दिन हमें उनके आदर्शों पर चलने और राज्य की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लेने को प्रेरित करता है। उन्होंने आगे कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष किया और उनका यह योगदान अमूल्य है। उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए हम राज्य के युवाओं को संगठित कर रहे हैं और उनके सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अमित कुमार ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद महतो के संघर्षमय जीवन से हर झारखंडियों को प्रेरणा लेनी चाहिए और एकजुट होकर शहीद निर्मल महतो जी के दिखाए मार्ग पर चलने का हेतु संकल्पित होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौतम सिंह, अमित कुमार, राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक झा, अंशुतोष कुमार , रोहित चौधरी, मनजीत, राहुल, आदित्य, विशाल कुमार यादव, बिपिन राहुल मदन, मनजीत विक्रम, प्रतीक टोप्पो, डालमानी यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।