झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गजवा चेक पोस्ट पर 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतापपुर प्रखंड से सटे झारखंड- बिहार बोर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गजवा अस्थायी चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 50 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक बाइक (रजिस्ट्रेशन नं- बीआर 02ए एन-0895) पर दो व्यक्ति सवार थे तथा पीछे की सीट पर प्लास्टिक के दो बोरे लेकर जा रहे थे। तभी पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर तैनात जवानों व स्थानीय चौकीदारों ने पीछा कर एक व्यक्ति को दौड़कर पकड़ लिया वहीं दूसरा भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान एक पीले रंग के बोरे में 5 लीटर के 6 पैकेट तथा दूसरे में 5 लीटर के 4 पैकेट यानी कुल कुल 50 लीटर अवैध महुआ शराब की बरामदगी हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की है रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर थाने ले आई है। इस कार्रवाई में मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त कनीय अभियंता श्रवण कुमार, सअनि जय कुमार सिंह, सअनि मांझी राम मुर्मु उत्पाद विभाग,चतरा एवं पुलिस सशस्त्र बल के जवान व स्थानीय चौकीदार शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए इस तरह की सघन जांच आगे भी जारी रहेगी।

Spread the love