Eksandeshlive Desk
राजमहल/साहिबगंज : झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें झारखंड दिवस के मौके पर आयोजित सम्मेलन में राजमहल विधानसभा से हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में चार पहिया वाहन एवं बसों के माध्यम से सोमवार को सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर दुमका के लिए रवाना हुए।
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम में बढ़-कर कर हिस्सा ले रहे है। राजमहल विधानसभा के कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से कार्यक्रम में भाग लेंगे। मौके पर झामुमो नेता घीसु शेख, राजमहल प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, सचिव दुर्गा मंडल, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली उर्फ बाबू दा, सचिव विश्वजीत मंडल, नगर अध्यक्ष मो आजाद, सचिव स्मित चौरसिया, साहिबगंज प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख, मो अफजल, विकास यादव, अजय दास, आबेदीन शेख, राजीव बर्मन, मुर्शीद राजा, शाहिद रिजवी सहित अन्य मौजूद थे।
