झारखंड कांग्रेस प्रभारी से मिले महेश कुमार मनीष

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil
रांची : कांग्रेस पार्टी के झारखंड राज्य प्रभारी गुलाम अहमद मीर से रांची जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश कुमार मनीष ने मिलकर कांके विधानसभा क्षेत्र की स्थिति से इन्हें अवगत कराया। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। वही बुथों को मजबूत किया जा रहा है। महेश कुमार मनीष के साथ गए कांग्रेस कार्यकर्ता परवेज आलम,जाकिर अंसारी, मणि शंकर सभी ने प्रभारी को बताया कि कांके विधानसभा क्षेत्र बहुत बड़ा है और इस क्षेत्र में कई सरकारी नामी गिरामी संस्थाने स्थित है। यह विधान विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मैं चुनाव लड़ने को इच्छुक हूं और अनुसूचित जाति से आता हूं। इसलिए मैं इस विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर ग्रामीणों व आम लोगों व पार्टी कार्यकर्ता से मिलकर पंचायत और गांव में लगातार जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हूँ। इस पर प्रभारी मीर ने महेश कुमार मनीष को लगातार लोकसभा चुनाव हेतु पार्टी और संगठन हित में कार्य करने को कहा और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को पार्टी हित में बेहतर बताया।