झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने ली शपथ

360° Ek Sandesh Live Politics

चौैथीबार हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने
Kamesh Thakur

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरूवार को मोराबादी मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता का मुख्यमंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल होगा। जबकि हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की भी एकजुटता दिखी।

शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, गांडेय विधायक (हेमंत सोरेन की पत्नी) कल्पना सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान सिंह, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, तारिक अनवर, बीके हरि प्रसाद, सांसद पप्पू यादव, कर्नाटक के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार, माकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण सहित कई नेता मौजूद रहे।

मोहराबादी मैदान पर शपथ लेने जाने से पहले हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में साथ ले गए।

मोराबादी मैदान स्थित शपथ ग्रहण समारोह के पास लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। समारोह स्थल पर लोगों को जोश में बार-बार जोहार झारखंड का नारे लगा रहे थे। इसी बीच झाामुमो के सैकड़ो कार्यकाताओं ने गले में पार्टी को पटा लगाया हुए थे। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही उपस्थित कार्यकाताओं ने जोहार झारखंड के नारे लगाया।

Spread the love