Eksandeshlive Desk
रांची : राज्य के नौ जिलों में 27 मार्च को गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से 28, 29, 30 और 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने और वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.7 डिग्री और सबसे कम तापमान 15.3 डिग्री गुमला में रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। वहीं दोपहर में धूप में तपिश महसूस की गई। वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि जमशेदपुर में अधिकतम 35.8 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 36 और न्यूनतम 17.8 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम 18.6डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
