Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ” धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। धर्मेंद्र ने अपने सहज स्वभाव और बेहतरीन अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनका जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।” राज्यपाल ने शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अंतिम जोहार अर्पित किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का जाना अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने सरल और प्रभावशाली अभिनय से पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। उनका विनम्र और प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने अभिनय के माध्यम से भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होंने शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
