झारखंड की जनता जेएमएम के समीक्षा की प्रतीक्षा में : प्रतुल शाह देव

360° Ek Sandesh Live


रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार चुनाव में इतनी बार ‘यू’ टर्न मारा है कि अब उसे जेएमएम (यू) कहना चाहिए। शुरूआत में यह 16 सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। फिर यू टर्न मारा और सीटों की संख्या 12 कर दी। उसके बाद महा गठबंधन के नेताओं से मिले। कहा सीटों पर फैसला हो गया। फिर यू टर्न मारा और सीटों की संख्या तीन तक घटा दी। प्रतुल ने कहा कि महागठबंधन ने जब ठेंगा दिखाया तो रांची में प्रेस कांफ्रेंस करके 6 सीटों पर लड़ने की घोषणा की। 24 घंटे में फिर से यू टर्न मारा और एक भी सीट पर नामांकन नहीं किया। प्रतुल ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में झारखंडी अस्मिता बिहार के चौराहे पर तारतार हो गई। लंबे समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा याचना करती रही। लेकिन गठबंधन में उनकी दाल नहीं गली। झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राजद और कांग्रेस ने उनके पीठ में खंजर भोंका है। इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक धूर्तता करार दिया। प्रतुल ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री और महासचिव ने घोषणा की कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेंगे। झारखंड की जनता को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Spread the love