झारखंड में 10 से कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में 10 सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप रही। इससे भारी गर्मी और उमस का एहसास हुआ। हालांकि शाम को हुई झमाझम बारिश ने राहत प्रदान की।

राजधानी रांची में अधिकतम 92 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया। 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश कोडरमा जिले के चंदवारा में 42 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, जमशेदपुर में भी 33.2, डाल्टनगंज में 34.2, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.8, डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Spread the love